Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 6, 2023

Up news: सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, और आम जनता को दिये यह संदेश

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लोक भवन सभागार में आयोजित एक समारोह में लिपिक संवर्ग में नव चयनित 35 पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी विजय कुमार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज यहां सड़क पर नमाज नहीं होती है तो हनुमान चालीसा भी नहीं होती है। पिछले 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश देश के ग्रोथ इंजन के रूप में सामने आया है तो इसकी एक बड़ी वजह प्रदेश की सुदृढ़ कानून व्यवस्था भी है। वह लिपिकीय संवर्ग में पुलिस में भर्ती हुए 1148 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर रहे थे।



जनवरी में होने वाले श्रीरामजन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन शुरू हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक शील वर्द्धन सिंह अयोध्या पहुंचे। उन्होंने जिले के वरिष्ठ सुरक्षा अफसरों के साथ निर्माणाधीन राममंदिर समेत समूचे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने परिसर में ही अधिकारियों के साथ बैठक कर भविष्य की सुरक्षा योजनाओं पर मंथन किया।

Up news: सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों को दिए नियुक्ति पत्र, और आम जनता को दिये यह संदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link