Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 22, 2023

आंगनबाड़ी पर ध्यान जरूरीः राज्यपाल

 चित्रकूट, । दो दिवसीय दौरे पर बुधवार दोपहर धर्मनगरी चित्रकूट पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि सरकार कोई भी हो, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्यान सबसे ज्यादा जरूरी है। कर्वी ब्लॉक के कसहाई गांव स्थित मॉडल बारात घर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल ने अधिकार और फर्ज को साथ रखने पर जोर दिया। पोषण किट वितरण करते हुए कहा कि बच्चे के चरित्र निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री की अहम भूमिका होती है। आठ साल की उम्र तक बच्चे 80 फीसदी कार्य व्यवहार को सीख लेते हैं। अच्छा या गलत जो भी राह दिखाएंगे, बच्चा सीख लेता है।



राज्यपाल ने 120 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए पोषण किट वितरण किया। राजभवन व बुंदेलखंड विवि की ओर से दस-दस किटें दी गई। सौ किट पुष्टाहार विभाग ने उपलब्ध कराई।



बच्चों को दुलारकर दी चॉकलेट, अन्न प्राशन कराया

राज्यपाल ने कसहाई स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों को चॉकलेट वितरण किया। बच्चों को दुलार किया। रंजना, साधना, हिमांशु वर्मा, हिमांशी वर्मा, विराट पटेल को किट वितरित किया। इसके बाद गीता, सुनीता, रेखा देवी, ममता देवी, शोभा देवी, सीता देवी, गीता देवी, रेवती देवी, सहाना बेगम, अनुभव श्रीवास्तव की गोद भराई की। आंगनबाड़ी केंद्र में सैम बच्चों की जानकारी ली। किचन का जायजा लेते हुए मेन्यू के हिसाब से भोजन उपलब्ध कराने को कहा।

आंगनबाड़ी पर ध्यान जरूरीः राज्यपाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link