Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 22, 2023

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से हुई वार्ता

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की समस्याओं के संदर्भ में बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मुलाकात की। इसमें उन्होंने तदर्थ शिक्षकों के बकाया भुगतान, एनपीएस में गड़बड़ी आदि को लेकर विस्तार से वार्ता की।



संघ के संरक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल और अध्यक्ष चेत नारायण सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण व बकाया भुगतान की मांग की। निदेशक ने भुगतान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने की बात कही। वहीं आयोग से चयनित शिक्षकों के प्रारंभिक बकाया वेतन भुगतान पर निदेशक ने कहा कि इसका भुगतान वर्तमान वेतन ग्रांट से ही कर दिया जाए।

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षा निदेशक से हुई वार्ता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link