Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 22, 2023

शिक्षक संघ की बैठक में सदस्यता प्रभारी नामित

 रामगांव (बहराइच) : प्राथमिक


शिक्षक संघ व संघर्ष समिति की सयुंक्त बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय बेड़नापुर में बुधवार को आयोजित हुई। दो वर्ष की सदस्यता प्राप्त करने के लिए न्याय पंचायत वार प्रभारी नियुक्त किए गए।



जिलाध्यक्ष आनंद कुमार पाठक व जिला मंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने सभी न्याय पंचायत प्रभारियों को जल्द सदस्यता प्राप्त कर जिले पर ब्यौरा जमा करने के लिए निर्देशित किया। कोषाध्यक्ष जयसुख लाल मिश्र ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सुनील कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मृत्युंजय कुमार शुक्ल उपाध्यक्ष, नफीस अहमद सयुंक्त मंत्री बनाए गए। शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी रहे बृजेश कुमार गुप्त के निधन से रिक्त पद की जिम्मेदारी सुरेश कुमार यादव को सौंपी गई।

शिक्षक संघ की बैठक में सदस्यता प्रभारी नामित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link