Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, December 22, 2023

शिक्षकों पर न दें अनावश्यक दबाव

 उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने बेसिक विद्यालयों में फेस रिकग्निशन आधारित उपस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा है कि बेसिक शिक्षकों को अपने पंजीकृत मोबाइल फोन नंबर से प्रेरणा एप के जरिये उपस्थिति दर्ज कराना व्यावहारिक नहीं है।



शिक्षकों को उनके निजी पहचान पत्र पर सरकारी सिम खरीदने का दबाव दिया जा रहा है। इस आदेश का जब शिक्षक विरोध कर रहे हैं तो समाज में उसकी नकारात्मक छवि प्रस्तुत की जा रही है। उन्होंने इस साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों में महिला शिक्षिकाओं की फोटो की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति, वेतन विसंगति, परस्पर तबादले, कैशलेश चिकित्सा सुविधा समेत कई मांगें लंबित हैं, इन पर कार्यवाही नहीं हो रही है।

शिक्षकों पर न दें अनावश्यक दबाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link