Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 24, 2024

Bihar news: निरीक्षण में अनुपस्थित 11 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

 सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। वरीय अधिकारियों से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के बार-बार के निर्देश के बावजूद सरकारी विद्यालयों के शिक्षक- शिक्षिकाओं का बिना सूचना के विद्यालय से गायब होने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। इसे लेकर विभाग भी सख्ती बरत रहा है। बहरहाल, जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के चार विद्यालयों के 11 शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यालय निरीक्षण के क्रम में स्कूल से अनुपस्थित पाए गए हैं।

 बताते हैं कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान 18 अप्रैल को विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई जिले के लकड़ी नबीगंज के रा.उ. मध्य विद्यालय बाला की शिक्षिका सविता कुमारी से स्प्ष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षिका का निरीक्षण तिथि के वेतन की कटौती की गई है। वहीं दो दिनों के अंदर डीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय किशुनपुरा की शिक्षिका शबनम आरा, बिरबल सिंह, गायत्री देवी, रेणु कुमारी, रंजू कुमारी व प्रीति विश्वास भी 18 अप्रैल को विद्यालय निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाई गई। इस मामले में संबंधित शिक्षक- शिक्षिकाओं के निरीक्षण तिथि के वेतन की कटौती करते हुए दो दिनों के अंदर डीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। 



इधर, लकड़ी नबीगंज के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज विशुनपुरा की अमृता अग्रवाल, प्रमोद कुमार तिवारी, अरुण कुमार व वंदना मिश्रा 18 अप्रैल की सुबह सवा आठ बजे विद्यालय निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण तिथि को इन सभी के वेतन में कटौती करते हुए दो दिनों के अंदर डीईओ कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं विद्यालय का कोई अभिलेख नहीं पाया गया। इस संदर्भ में प्रभारी प्रधानाध्यापक अवध मांझी से दो दिनों में स्प्ष्टीकरण का जवाब व निरीक्षण तिथि को शिक्षक के वेतन में कटौती करने का निर्देश दिया गया है। इसी प्रकार से 18 अप्रैल को विद्यालय निरीक्षण के दौरान कहीं मिली खामियां तो कहीं शिक्षकों के अनुपस्थित पाए जाने को लेकर मध्य विद्यालय डुमरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार गुप्ता, राजकीय कन्या डुमरा भूमिहार टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह, एनपीएस डुमरा चंदेल टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश शर्मा, यूएमएस मराछी के प्रभारी प्रधानाध्यापक व्यास कुमार सिंह, यूएमएस इंदौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर राम, प्राथमिक विद्यालय खुशहाल डुमरी की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दो दिनों के अंदर डीईओ ऑफिस को स्पष्टीकरण का जवाब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

Bihar news: निरीक्षण में अनुपस्थित 11 शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link