शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की सूचना अब राज्य को भेजी जाएगी
सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले में शिक्षकों और कर्मियों पर की गई कार्रवाई की सूचना अब विभाग को भेजी जाएगी। राज्य स्तर पर विभाग द्वारा कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही कार्रवाई के घेरे में आये शिक्षक कर्मी राज्य स्तर से आवश्यक प्रक्रिया के बाद मुक्त किये जा सकेंगे।
जिले में विभागीय आदेश पर डीईओ द्वारा इसकी पहल शनिवार से शरू कर दीगई है। डीईओ प्रमोद कुमार साहु ने बताया कि विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गये आदेश के तहत जिला स्तर से शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की सूचना विवरण समेत विभाग को भेजा जाना है। यदि शिक्षक सावधान रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करने में कोई कोताही करते पकड़े जाते है तो उन्हें इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। जिला स्तर पर कार्रवाई के जद में आने वाले शिक्षक विभाग स्तर से ही कार्रवाई मुक्त किए जायेंगे.
.jpg)
