Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 24, 2024

कक्षा तीन की नई किताब में बच्चन की जगह महादेवी वर्मा की कविता शामिल

 प्रयागराज। राष्ट्रीय शैक्षिक


अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा तीन की नई किताब से हरिवंश राय बच्चन की रचना हटाकर महादेवी वर्मा की कविता शामिल कर ली गई है। इसके अलावा कई कवियों और लेखकों की रचनाओं को स्थान दिया गया है। नई किताब का नाम भी परिवर्तित किया गया है। नई किताब से पुराने अध्याय हटाकर उसे वेबसाइट पर जारी किया गया है। अब तक चार



विषयों की किताबें वेबसाइट पर पीडीएफ में उपलब्ध हैं। आने वाले दिनों में अन्य किताबें भी जारी की जाएंगी। अगले महीने तक यह किताबें बाजार में आ सकती हैं। कक्षा छह की नई किताब के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

कक्षा तीन की हिंदी की किताब का नाम रिमझिम था। अब इसका नाम वीणा कर दिया गया है। पहले की तुलना में चार अध्याय बढ़ाकर 16 की जगह 18 कर दिए गए हैं। हरिवंशराय बच्चन की कहानी बंदरबांट को हटाकर महादेवी वर्मा


की कविता बया हमारी चिड़िया रानी को शामिल किया गया है। इसके अलावा कन्हैया लाल मत्त की कविता रस्साकसी, सोहनलाल द्विवेदी की कविता भारत, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता हम अनेक किंतु एक को शामिल किया गया है। पिछली किताब की अपेक्षा इसमें कविताएं ज्यादा हैं। इसके अलावा पेड़ों की अम्मा थिमक्का का भी एक अध्याय है। इससे बच्चों को पेड़ बचाने की प्रेरणा मिलेगी।


बीरबल की खिचड़ी, प्रकृति पर्व फूलदेई, किसान की होशियारी और पंचतंत्र की कहानी बोलने वाली मांद को शामिल किया गया है। वहीं चंद्रयान, मित्र को पत्र और भारत अध्याय शामिल किए गए हैं। अंग्रेजी


की किताब का भी नाम मैरीगोल्ड से बदलकर संतूर कर दिया गया है। इसके सभी अध्याय बदले गए हैं। इसमें चंद्रयान पर भी एक अध्याय है। गणित की किताब का नाम मैथ मैजिक से बदलकर मैथ मेला कर दिया गया है। इस किताब में गणित को व्यावहारिक तरीके से सिखाने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा उर्दू की किताब भी जारी की गई है।


अब तक चार किताबें ही वेबसाइट पर है। कक्षा तीन में इनवायरमेंट साइंस (ईवीएस) पढ़ाई जाती है, लेकिन अब तक यह किताब नहीं आई है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है।

कक्षा तीन की नई किताब में बच्चन की जगह महादेवी वर्मा की कविता शामिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link