Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, April 24, 2024

Primary ka master अभिभावकों ने स्कूल में की तालाबंदी

 अभिभावकों ने स्कूल में की तालाबंदी 

बिथान, एक संवाददाता। बिथान प्रखंड के कराची पंचायत के तेलनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय से आठवीं पास करने के बाद नौंवी में नामांकन के लिए परेशान छात्र छात्रा और उनके अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल में तालाबंदी कर नारे



लगाये। वे घर के निकट के स्कूल में नामांकन लेने की मांग के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर बीईओ मनोज कुमार मिश्र ने विद्यालय पहुंच अभिभावकों से बात कर समझाया। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि छात्र- छात्राओं का नजदीकी के हाई स्कूल में ही एडमिशन कराने के लिए डीईओ बात कर समस्या


का समाधान निकाला जाएगा। तब अभिभावक शांत हुए और स्कूल में लगा ताला खोला। अभिभावकों ने बताया कि तेलनी से करांची विद्यालय का दूरी 6 से 7 किलोमीटर है। रास्ता इतना खराब है कि एक बार वर्षा हो जाय तो पैदल चलना मुश्किल हो







जाता है।

Primary ka master अभिभावकों ने स्कूल में की तालाबंदी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link