रिपोर्ट भेजने में लापरवाही शिक्षकों का वेतन स्थगित
जहानाबाद, निसं । मध्याह्न भोजन योजना का मोबाइल फोन से आईवीआरएस की समीक्षा की गई। समीक्षा में जिले के 11 विद्यालयों द्वारा दोपहर में आईवीआरएस में तीन माह से समयक रूप से प्रतिवेदन नहीं दिया जा रहा है।
मध्याह्न भोजन पटना के निदेशक के निर्देश पर पीएम पोषण योजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा स्पष्टीकरण पूछते हुए एक माह का वेतन कटौती कर जिला कोषागार में जमा कराने का निर्देश दिया है साथ ही अगले आदेश तक उक्त सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों का वेतन स्थगित का निर्देश दिया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने कन्या प्राथमिक विद्यालय भारथु के प्रधानाध्यापक नूतन सिन्हा, मध्य विद्यालय गिंजी के सत्यजीत कुमार, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कर्वलाह काको की सुनिता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर रतनी के धर्मशीला कुमारी, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय भगवान के ब्रजेन्द्र कुमार पाठक, प्राथमिक विद्यालय इरकी हरिजन टोली के कुंदन कुमार के खिलाफ वेतन स्थगन की कार्रवाई की गई है।

