Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 22, 2024

Bihar news: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 9 हेडमास्टर व 14 शिक्षकों को किया जवाब-तलब

 जिले में स्कूलों के जांच के दौरान बड़े स्तर पर अनियमितताएं पाई जा रही है। कहीं पर शिक्षक समय पर उपस्थित नहीं मिल रहे हैं तो कहीं पर एमडीएम संचालन में गड़बड़ी मिल रही है। कई जगह हेडमास्टर स्कूल का अभिलेख जांच करने वाले अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं कर रहे हैं। जांच के दौरान विभिन्न तरह की अनियमितताएं पाए जाने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने 12 स्कूलों के 9 शिक्षक और 14 हेड मास्टरों से जवाब तलब किया है। उन्हें दो दिनों के अंदर शो कॉज का जवाब देने को कहा गया है। साथ ही निरीक्षण की तिथि का तत्काल प्रभाव से वेतन कटौती करने का आदेश दिया गया है। 



इससे संबंधित सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना, संबंधित शिक्षक व संबंधित हेडमास्टर के पास भेज दिया है। 18 अप्रैल की सुबह 8:02 पर लकड़ी नवीगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय किशनपुरा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इस स्कूल में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिसमें शबनम आरा, बीरबल साह, गायत्री देवी, रेणु कुमारी, रंजू कुमारी व प्रीति विश्वास शामिल है। इसी प्रखंड के उच्च विद्यालय का इंटर कॉलेज बिशनपुरा का

निरीक्षण 8:15 पर किया गया। इस

दौरान चार शिक्षक अनुपस्थित पाए

गए। इसमें अमृता अग्रवाल, प्रमोद

कुमार तिवारी, अरुण कुमार व

वंदना मिश्रा शामिल है। राजकीय

उत्क्रमित मध्य विद्यालय की

सभ्यता कुमारी से भी शो कॉज

किया गया है। वह 8:35 पर

अनुपस्थित पाई गई थी। उत्क्रमित

मिडिल स्कूल लखनौरा के

हेडमास्टर सुनील कुमार भक्त से

जवाब तलब किया गया है।

निरीक्षण के क्रम में एमडीएम तथा

नामांकन पंजी संधारित नहीं पाया

गया। जबकि शिक्षक राकेश कुमार

साह व स्वाति कुमारी बिना सूचना

विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई।

Bihar news: जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 9 हेडमास्टर व 14 शिक्षकों को किया जवाब-तलब Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link