Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 22, 2024

Primary ka master: विद्यालय बंद रहने का वीडियो वायरल

 गंगुआ बाजार। क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव के टोला दीप राय स्थित जूनियर हाईस्कूल शनिवार को बंद रहा। अध्यापक के अभाव में बंद विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीईओ का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



इस विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के अलावा किसी सहायक अध्यापक की तैनाती नहीं है। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका रूबी चौरसिया ने बताया कि करीब की रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई हूं। छुट्टी के लिए पोर्टल पर आवेदन किया था। अवकाश स्वीकृत होने के बाद ही विद्यालय नहीं गई। इसकी जानकारी बीईओ को दे दी थी। इस संबंध में तमकुहीराज बीइओ सुधीर कुमार ने बताया कि विद्यालय बंद रहने की जानकारी मिली है। विद्यालय में तैनात शिक्षक ने छुट्टी के लिए मुझे कोई सूचना नहीं दी है। ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन किया है, तो मुझे उसकी जानकारी नहीं है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Primary ka master: विद्यालय बंद रहने का वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link