जिले के स्कूलों में जांच के दौरान कई तरह की अनियमितताएं मिल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने हेडमास्टर और शिक्षकों से शो कॉज किया है। राजकीय कन्या डुमरा भूमिहार टोला के हेडमास्टर संतोष कुमार सिंह से जवाब तलब किया गया है। इस दौरान जांच के दौरान सुबह 9:20 तक स्कूल पूर्णत बंद पाया गया था। इसको लेकर हेडमास्टर समय सभी शिक्षकों के एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया है।
नया प्राथमिक विद्यालय डुमरा के हेडमास्टर मोहम्मद शहीदुल्लाह अंसारी से जवाब तलब किया गया है। उनके स्कूल का 8:40 पर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में एमडीएम व नामांकन पंजी संधारित नहीं पाया गया। एमडीएम भी बंद पाया गया। जबकि शिक्षिका कांति कुमारी अनुपस्थित पाई गई। राजकीय मध्य विद्यालय जलालपुर हिंदी के हेडमास्टर अवध बिहारी मांझी से भी जवाब तलब किया गया है। उनके भी स्कूल में कोई अभिलेख नहीं संधारित पाया गया। जबकि शिक्षक सतीश कुमार बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। मध्य विद्यालय डुमरा के हेडमास्टर अमित कुमार गुप्ता द्वारा भी कोई अभिलेख नहीं प्रस्तुत किया गया। स्कूल में एमडीएम बंद पाया गया। नया प्राथमिक विद्यालय डुमरा चंदेल टोला के हेडमास्टर ओमप्रकाश शर्मा से भी जवाब तलब किया गया है। उनके स्कूल में भी एमडीएम बंद पाया गया। एमडीएम पंजी संधारित नहीं था। उत्क्रमित मिडिल स्कूल मराछी हेडमास्टर विकास कुमार सिंह से जवाब तलब किया गया है। सुबह 9:30 बजे उनके द्वारा उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से अनुपस्थित हो गए थे।

