Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 7, 2024

गैरहाजिर मिले 68 शिक्षक, रोका वेतन

 गैरहाजिर मिले 68 शिक्षक, रोका वेतन


सीतापुर। परिषदीय विद्यालय के शिक्षक विद्यालय समय से नहीं पहुंच रहे हैं। वह बिना सूचना के गैरहाजिर हो रहे हैं। जिला/ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स अधिकारियों के निरीक्षण में यह बात सामने आई है। 68 शिक्षक विद्यालय में नहीं मिले। इन अफसरों की जांच आख्या के आधार पर बीएसए ने इनका निरीक्षण दिन का वेतन रोक दिया है। एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है।



जिलाधिकारी ने जिला व ब्लॉक स्तर पर बनी टॉस्क फोर्स अधिकारियों की टीम को 24, 26 व 27 अप्रैल को विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इस पर अफसरों ने पूरे जिले के विद्यालयों की चेकिंग की। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

गैरहाजिर मिले 68 शिक्षक, रोका वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link