Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 7, 2024

Primary ka master Bihar: मृत शिक्षक की आश्रिता को 50 लाख की सहायता और नौकरी देने की मांग

 पटना (आशिप्र)। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुजफ्फरपुर जिले के महावीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मटिहानी के शिक्षक डॉ. अविनाश कुमार अमर की स्कूल से घर लौटने के दरम्यान लू लगने से हुई असामयिक मृत्य के लिए शिक्षा विभाग को जिम्मेदार बताते हुए मृत शिक्षक की आश्रिता के लिए यथाशीघ्र पचास लाख रुपये की सहायता राशि एवं सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की है।


बिहार माध्यमिक शिक्षक


संघ के अध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह एवं महासचिव व पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा है कि ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों और बच्चों को स्कूल आने पर विवश किया गया है। राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी शिक्षकों से काम लिया जाना अव्यवहारिक और अन्यायपूर्ण है।



श्री सिंह ने कहा है कि सरकार यदि शिक्षकों और बच्चों के प्रति थोड़ी-सी भी संवेदनशील है, तो ग्रीष्मावकाश सहित सभी अवकाशों में शिक्षकों की छुट्टियों का समायोजन करे।


गर्मियों में विद्यालय को प्रातःकालीन करे, शिक्षक और बच्चों को प्रताड़ित करना बंद करे एवं शिक्षकों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करे।


प्रधानाध्यपक को हर रोज बेवजह दूसरे विद्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जाने की बाध्यता खत्म हो। उन्होंने कहा है कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ दिवंगत शिक्षक डॉ. अविनाश कुमार अमर की असामयिक मौत से मर्माहत है। इस दुःख की घड़ी में शिक्षक संघ उनके परिवार के साथ खड़ा है

Primary ka master Bihar: मृत शिक्षक की आश्रिता को 50 लाख की सहायता और नौकरी देने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link