Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 7, 2024

Primary ka master Bihar: सभी बीईओ से शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की मांगी गई रिपोर्ट

 सीवान जिले के सभी तरह के स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने, शिक्षकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित करने, एमडीएम समेत अन्य योजनाओं को ठीक ढंग से संचालित करने को लेकर स्कूलों का निरीक्षण रोज किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान शिक्षक अनुपस्थित भी पाए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा एमडीएम में गड़बड़ी मिल रही है। एमडीएम में बच्चों के डाटा में हेरफेर करके राशि को गबन करने की संभावना जताई गई है। जबकि जांच के दौरान एमडीएम पंजी भी संधारित नहीं पाया जा रहा है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत प्रखंड स्तर के कई कर्मी और जिला स्तर के अधिकारी और कर्मियों को जांच में लगाया गया है।



 जांच में सबसे ज्यादा जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से 1 जनवरी 2024 से 24 अप्रैल तक किए गए अपने प्रखंड में स्कूलों की जांच रिपोर्ट की मांग की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा इस दौरान कितने विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। कितने शिक्षक और शिक्षिकाओं का वेतन कटौती की गई है, इसकी विवरणी एक सप्ताह के अंदर मांगा गया है। समय पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं करने के आरोप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई करने के लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक पटना के पास अनुशंसा भेजने की चेतावनी भी दी गई है।

Primary ka master Bihar: सभी बीईओ से शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की मांगी गई रिपोर्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link