Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 2, 2024

Bihar news: निरीक्षण में बिना सूचना के स्कूल से गायब 164 शिक्षकों का कटा वेतन

 अररिया, वरीय संवादाता। अधिकारियों के निरीक्षण में बिना सूचना के स्कूल से गायब 164 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है।


नो वर्क नो पे के तहत एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण पूछा। स्पष्टीकरण का संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। मामले की



पुष्टि डीईओ संजय कुमार ने की। बताया गया कि यह कार्रवाई एक से 29 अप्रैल तक जांच के जांच के बाद की गई है। कार्रवाई की जद में आने वाले शिक्षकों में सबसे अधिक 74 नरपतगंज प्रखंड के हैं। वहीं कुर्साकांटा के 10,


पलासी प्रखंड के 19, अररिया सदर प्रखंड के 19, फारबिसगंज के 23, सिकटी प्रखंड के 01, रानीगंज व जोकीहाट प्रखंड के 7-7 और भरगामा के भरगामा 04 शिक्षक शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक से 19 अप्रैल तक जांच में 128 शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले तो 26 अप्रैल को 14, 27 अप्रैल को 13 व 29 अप्रैल को नौ गुरुजी अनुपस्थित थे।

Bihar news: निरीक्षण में बिना सूचना के स्कूल से गायब 164 शिक्षकों का कटा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link