Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, May 2, 2024

Primary ka master: पड़ोसी की कार में शिक्षिका ने की तोड़-फोड़, ईंट-पत्थर चलाये

 बुलंदशहर में एक महिला टीचर ने अपने पड़ोसी की गाड़ी को पत्थर और ईंट से मारकर तोड़ दिया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला गाड़ी को पत्थर मार कर तोड़फोड़ कर रही है. पीड़ित पक्ष ने इस भी ऐसा करते शिक्षिका का चुपके से वीडियो बना लिया है. 



शिक्षिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि महिला कभी गाड़ी को आगे से पत्थर मार रही है. तो कभी इस साइड से ईंट मार कर तोड़फोड़ करने में लगी है. पीड़ित महिला का कहना है कि हमले में उनकी सास और उनके बच्चे को भी गंभीर चोट आई है. 


कार के साथ परिवारवालों को भी लगी है चोट


घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पीड़ित महिला ने खुद वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगायी गयी है. साथ ही पुलिस को आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू करने की मांग क की है. पीड़ित परिवार ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है. 

Primary ka master: पड़ोसी की कार में शिक्षिका ने की तोड़-फोड़, ईंट-पत्थर चलाये Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link