जासं, भागलपुरः टीआरई-2 के ऐसे शिक्षक जिन्होनें अबतक बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं कराया है, तो ऐसे शिक्षकों विभाग अंतिम मौका दिया जा रहा है।
जिला शिक्षा विभाग के द्वारा बायोमैट्रिक सत्यापन नहीं कराने वाले 23 शिक्षकों कि सूची जारी कि गई है। डीपीओ (स्थापना) देव नरायण पंडित ने बताया कि दूसरे चरण के ऐसे शिक्षक जो किसी कारण से चिकित्सा अवकाश या विधिवत रूप से अवकाश स्वीकृत कराकर पहले
हुए बायोमैट्रिक सत्यापन अनुपस्थित थे। इसलिए दो मई को सभी शिक्षक अपने प्रधानाध्यापक के साथ सुबह 10 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में सत्यापन कराने पहुंचेगें। वहीं, जारी पत्र में बिहपुर,
गोपालपुर, जगदीशपुर, कहलगांव, शाहकुंड, नारायणपुर और इस्माईलपुर के एक-एक, नाथनगर, सबौर, खरीक, सन्हौला, गोराडीह के 2-2, रंगरा चौक, सुल्तानगंज के तीन-तीन शामिल हैं।
.jpeg)
