शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव के शिक्षक बबलू कुमार ठाकुर का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार की रात इलाज के क्रम में पटना में निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे। इस शिक्षक समाज सहित परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव के शिक्षक बबलू कुमार ठाकुर चटमाबाजार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या में शिक्षक थे। लोकसभा चुनाव के दौरान बीएलओ के साथ-साथ चुनाव संबंधी कई कार्य का निपटारा कर रहे थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द के बाद परिजनों ने शंभूगंज सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां सीएचसी के चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया। भागलपुर शिक्षक के स्वास्थ्य में हुआ। में भी सुधार नहीं भागलपुर के चिकित्सकों शिक्षक बबलू कुमार हालत गंभीर देख ने भी ठाकुर की पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं पटना में इलाज के क्रम की मौत हो गई। बताया में शिक्षक जा रहा है कि शिक्षक बबलू कुमार उदारवादी शिक्षक थे, ठाकुर जो कि अपना कर्तव्य के प्रति हमेशा निष्ठावान रहते थे। चाहे वह विद्यालय में पठन-पाठन करना हो या फिर सरकारी कार्यों का निष्पादन
करना हो। वह सदैव अपने कार्य का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाहन करते थे। मंगलवार को सुबह में शिक्षक बबलू कुमार ठाकुर का पार्थिव शरीर धरमपुर गांव अपने निवास स्थान पहुंचने पर देखने के लिए ग्रामीणों की भी लग गई। वह अपने पीछे एक पुत्री, दो पुत्र, पत्नी सहित भरा पड़ा पूरा परिवार छोड़ गए। प्राथमिक विद्यालय कन्या छतवान बाजार के प्रभारी प्रधान अध्यापक के.के सिंह, संघ के सचिव बालेश्वर कुमार, भोपेन्द्र साह, पंकज पटेल, मनोज सिंह आदि शिक्षक ने बबलू कुमार ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

