प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय सरायगढ़ में स्कूलों का बिना निरीक्षण किए ही एक दिन के वेतन कटौती का रिपोर्ट वरीय अधिकारी को भेजने से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। स्कूल की प्रधानाध्यापक चंद्रा देवी, सहायक शिक्षिका प्रियंका कुमारी, बबीता कुमारी, मीरा कुमारी और अस्मिता कुमारी ने संयुक्त रूप से डीईओ और बीईओ सहित अन्य अधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है।
आवेदन में एचएम चंद्रा देवी ने कहा है कि उनके स्कूल का 6 मई 2024 को किसी भी अधिकारी और पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण नहीं किया गया है। लेकिन, उनके विद्यालय में स्कूल के एचएम सहित अन्य चार शिक्षिका को स्कूल से अनुपस्थित दिखाकर जिले को रिपोर्ट भेज दिया गया है। एचएम ने कहा कि 6 मई को स्कूल में सभी शिक्षक-शिक्षिका मिशन दक्ष कार्यक्रम के तहत सुबह 8 से लेकर 10 बजे तक उपस्थित होकर कार्य किया। बावजूद भी अधिकारी द्वारा स्कूल का बिना जांच किए ही शिक्षिका को अनुपस्थित दिखाकर कर जिले को रिपोर्ट कर दिया गया है। बीईओ के रिपोर्ट के आधार पर डीईओ द्वारा शिक्षकों के वेतन कटौती का आदेश दिया गया है। एचएम सहित सभी शिक्षिकाओं ने डीईओ से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

