भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, पारा फिर 40 के पार
लखनऊ। भीषण गर्मी का दौर फिर शुरू हो गया है। आंधी-बारिश के बीच पांच डिग्री तक गिरा दिन का पारा शुक्रवार को 4 डिग्री तक बढ़ गया। रात भी गर्म होने लगीं हैं। न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के लिए तैयार रहने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में एक
45.8 डिग्री के साथ झांसी सबसे गर्म, दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त
सप्ताह तक गर्मी, लू के हालात रहेंगे। शुक्रवार को 45.8 डिग्री के साथ झांसी सबसे गर्म रहा। कानपुर में भी पारा 45 के पार चला गया। बाराबंकी में दिन का तापमान बृहस्पतिवार को 38 डिग्री से बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच गया।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप भी बना रह सकता है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी ललितपुर और आसपास के लू का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है

