Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 31, 2025

पहली बार पीएसी, सशस्त्र पुलिस और विशेष सुरक्षा बल में अलग-अलग भर्ती

 पहली बार पीएसी, सशस्त्र पुलिस और विशेष सुरक्षा बल में अलग-अलग भर्ती

लखनऊ। प्रदेश पुलिस में पहली बार पीएसी, सशस्त्र पुलिस और विशेष सुरक्षा बल में भर्ती होने जा रही है। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अप्रैल माह के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर सकता है। इससे सशस्त्र पुलिस और विशेष सुरक्षा बल को अपने कर्मचारी मिलेंगे, जिससे पीएसी बल पर निर्भरता कम होगी। खासकर सशस्त्र पुलिस को लेकर करीब एक दशक से चली आ रही असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो जाएगी। 


बता दें कि भर्ती बोर्ड ने उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस के 135 और आरक्षी के 2444 पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। इसी तरह विशेष सुरक्षा बल के 60 उपनिरीक्षक और 1341 आरक्षियों के पद पर भर्ती होनी है। दरअसल, सशस्त्र पुलिस की पदोन्नति आदि समस्याओं के दृष्टिगत तीन वर्ष पूर्व नियमावली में बदलाव किया गया था। जिसके बाद सशस्त्र पुलिस के अलग पद सृजित करने का फैसला लिया गया था।

पहली बार पीएसी, सशस्त्र पुलिस और विशेष सुरक्षा बल में अलग-अलग भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link