Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 21, 2026

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य) भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को मंडल मुख्यालयों के प्रयागराज, लखनऊ सहित प्रदेश के छह जिलों में आयोजित होगी।


लगभग 910 पदों के लिए इस परीक्षा में 82,876 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार, इससे पहले 16 एवं 17 अप्रैल 2025 को आयोजित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम 4 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था, लेकिन परीक्षा में हुई अनियमितता के कारण सक्षम स्तर से उसे निरस्त कर दिया गया था। बताया कि इस बार परीक्षा को कड़े सुरक्षा मानकों, पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link