Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 21, 2026

शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित, खतरे में छात्रों का भविष्य

शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित, खतरे में छात्रों का भविष्य

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है।




आरोप है कि सरकारी प्राथमिक पाठशाला में पदस्थ शिक्षक हर रोज शराब पीकर स्कूल पहुंचता है और हाजिरी लगाकर घर लौट जाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबत कर दिया है।


लोगों का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है। शराबी शिक्षक के डर और पढ़ाई न होने की वजह से आधे से अधिक छात्रों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।


स्कूल में 25-30 बच्चे आते हैं

पूरा मामला बरगवां थाना क्षेत्र में स्थित शासकीय प्राथमिक पाठशाला मझौली टोला मजगवां सेकेंड का है। यहां शिक्षक लखपति सिंह पदस्थ हैं। इस स्कूल में कुल 25-30 बच्चे हैं, शिक्षक हर रोज शराब पीकर स्कूल आते हैं और अपनी हाजिरी लगाकर वापस घर लौट जाते हैं।


शराब पीकर स्कूल आने वाला शिक्षक निलंबित, खतरे में छात्रों का भविष्य Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link