अभद्रता के आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से शिक्षकों में नाराजगी
क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल पूरेकेवल में घुसकर शिक्षकों से अभद्रता और अभिलेख फाड़ने की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से शिक्षक संघ नाराज है। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष मिश्र की अगुवाई में शिक्षकों ने सीओ को ज्ञापन सौंपा। कहा कि विद्यालय में अभद्रता व उत्पात मचाने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे शिक्षक समुदाय व्यथित है। 16 मार्च को विद्यालय परिसर में घुसकर आरोपी ने अभिलेख फाड़ दिए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पदाधिकारियों ने साफ कहा कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं की गई तो शिक्षक संघ आंदोलन करने को मजबूर होगा। सीओ ने मामले की जांच कराते हुए जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन शिक्षकों को दिया है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री विष्णु सिंह, जीतलाल यादव, वीरेश सिंह, मंजीत पांडेय, अजय मिश्र, अमित पांडेय व हिमांशु ओझा मौजूद रहे

