शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार कराएगा टीईटी
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहली बार कराएगा। आवेदन में सुविधा के लिए ओटीआर व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवश्यक जानकारी भरकर ओटीआर नंबर प्राप्त करना होगा।

