सभी विद्यालय यह सूचना अपने स्कूलों की चाहर दीवार पर कराये पेंट
कार्यालय आदेश
समस्त प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक
परिषदीय प्राथमिक / उच्च प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालय,
जनपद मथुरा ।
निर्देशित किया जाता है कि अपने विद्यालय के मुख्य द्वार । विद्यालय की चहार दीवारी / विद्यालय परिसर में किसी स्थान पर पेन्ट करवाकर अधोलिखित सूचना को छात्र एवं शिक्षक हित में तत्काल लिखवाना सुनिश्चित करें।
सूचना
बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के विद्यालय अवधि में कोई भी व्यक्ति विद्यालय में प्रवेश नहीं करेगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता पाया जाता है, तो छात्र एवं शिक्षक हित में सम्बन्धित व्यक्ति के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक / विधिक कार्यवाही की जायेगी, जिसके लिए सम्बन्धित व्यक्ति स्वयं उत्तरदायी होगा।
आज्ञा से, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मथुरा
उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें, यदि आप द्वारा उक्त आदेश के अनुपालन में शिथिलता बरती जाती है, तो सम्बन्धित का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।

