Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 21, 2026

टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोध

 टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोध

श्रावस्ती : भिनगा नगर के तिलकनगर मुहल्ले में शुक्रवार को एससीएसटी टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन और अटेवा जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार आजाद ने की। बैठक में टीईटी अनिवार्यता का कड़ा विरोध जताया गया। सभी शिक्षकों ने ई-मेल और पोस्टकार्ड


के माध्यम से विरोध दर्ज कराने की रणनीति तैयार की। प्रशांत ऐप में लागिन के लिए डिजिलाकर की बाध्यता पर चर्चा हुई। बैठक में अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर बड़ा आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया। विजय पाल गौतम, राकेश कुमार गौतम, स्वप्निल पांडेय, वृंदावन, अरुण कुमार बौद्ध, अनिल कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।



टीईटी अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link