Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 2, 2026

ट्रेजरी से पेमेंट ऑर्डर जारी, फिर भी कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंचा वेतन

ट्रेजरी से पेमेंट ऑर्डर जारी, फिर भी कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंचा वेतन


प्रयागराज। होली से पहले वेतन मिलने की उम्मीद लगाए बैठे राज्य कर्मचारियों को अभी तक राहत नहीं मिली है। ट्रेजरी से पेमेंट ऑर्डर जारी होने के बावजूद कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन की धनराशि नहीं पहुंच सकी है।


माह के चौथे शनिवार को बैंक खुले थे, लेकिन आरबीआई में अवकाश होने के कारण वेतन ट्रांसफर की प्रक्रिया प्रभावित बताई जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि होली से पहले वेतन खाते में नहीं आया तो त्योहार फीका पड़ जाएगा।


मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार ने बताया कि ट्रेजरी की ओर से ऑनलाइन पेमेंट ऑर्डर शनिवार को ही जारी कर दिए गए थे। उम्मीद है कि सोमवार को आरबीआई की ओर से संबंधित बैंकों को धनराशि ट्रांसफर कर दी जाएगी और कर्मचारियों के खातों में वेतन पहुंच जाएगा।


पेंशनरों ने भी उठाईं मांगें

ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज जोन एवं मंडल उत्तर मध्य रेलवे की बैठक लाल बहादुर शास्त्री तापन पार्क में आयोजित हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग में सभी पेंशनरों के पेंशन रिवीजन, पुरानी पेंशन बहाली सहित 31 मांगों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की जानकारी दी गई।


एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववरण सिंह ने कहा कि सभी पेंशनर एकजुट होकर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएं। बैठक में पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, बीके श्रीवास्तव, आलोक कुमार गांगुली, मंसूर हसन, अरुण कुमार द्विवेदी और ओमप्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


कर्मचारियों और पेंशनरों को अब उम्मीद है कि सोमवार तक वेतन और पेंशन की राशि उनके खातों में पहुंच जाएगी।

ट्रेजरी से पेमेंट ऑर्डर जारी, फिर भी कर्मचारियों के खाते में नहीं पहुंचा वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link