Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 2, 2026

होली से पहले पेंशन न मिलने पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी

होली से पहले पेंशन न मिलने पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी

गोरखपुर। होली पर्व से पहले पेंशन भुगतान के शासनादेश के बावजूद समय पर धनराशि न मिलने से पेंशनरों में नाराजगी बढ़ गई है। शासन ने 28 फरवरी तक सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का भुगतान करने के निर्देश दिए थे, लेकिन एक मार्च तक कई पेंशनरों के खातों में राशि नहीं पहुंच सकी।





रविवार को आईसीपीएन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जनपद मंत्री नरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शासन और मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद स्थानीय स्तर पर शिथिलता के कारण अनेक पेंशनरों को समय से भुगतान नहीं हो सका। इससे पेंशनरों में रोष व्याप्त है और उनका होली पर्व प्रभावित होने की आशंका है।


एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि यदि 27 फरवरी को ही भुगतान का निर्देश जारी कर दिया जाता तो संभवतः समय से धनराशि मिल जाती। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय समीक्षा कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।


पेंशनरों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन की रणनीति भी बना सकते हैं।

होली से पहले पेंशन न मिलने पर पेंशनरों ने जताई नाराजगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link