मंगल ग्रह पर पहली बार मिला बिजली का सबूत
न्यूयॉर्क, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पहली बार पर बिजली का सबूत मिला है। नासा के अंतरिक्ष यान द्वारा रिकॉर्ड किए गए खास रेडियो सिग्नल व्हिस्लर के जरिये बिजली जैसी चमक दिखी है।
अब इससे वैज्ञानिकों को वहां जीवन की संभावना, मौसम, रसायनिकी और भविष्य में इंसानों को भेजने की तैयारी को बेहतर समझने में बड़ी मदद मिलेगी। नासा का यान मंगल के चक्कर लगा रहा था। उसने एक लाख से ज्यादा रेडियो रिकॉर्डिंग देखीं। उनमें से एक खास सिग्नल बिजली जैस मिला। अब अगर मंगल पर भी बिजली होती है तो संभव है कि कभी वहां जीवन बनने की स्थितियां रही होंगी।
वैज्ञानिकों ने कहा कि जब बिजली कड़कती है तो सिर्फ चमक और आवाज ही नहीं बनती वह रेडियो तरंगें भी पैदा करती है। ये तरंगें जब ग्रह के ऊपरी वातावरण से गुजरती हैं, तो रिकॉर्डिंग में सीटी या व्हेल जैसी आवाज सुनाई देती है। उसी को वैज्ञानिक व्हिस्लर कहते हैं। अब तक वैज्ञानिक मंगल पर बिजली होने का यकीन करते थे, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं था। इस खोज से पता चला कि मंगल के वातावरण में भी बिजली जैसी चमक होती है। यह जानकारी वैज्ञानिकों के लिए खास साबित हुई हैं

