Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 15, 2026

समय से पहले ही बंद हो जाता है बीआरसी

समय से पहले ही बंद हो जाता है बीआरसी


ब्लॉक संसाधन केंद्र, मछरेहटा के अफसर व कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। वह समय से पहले ही कार्यालय बंद करके निकल जाते हैं। कई शिक्षक व अन्य शिकायतकर्ता वापस लौट गए। बीआरसी में मंगलवार को पौने पांच बजे ताला लगा मिला।

जबकि पांच बजे तक कार्यालय के खोले जाने का समय निर्धारित है। रमेश ने बताया आरटीई आवेदन को लेकर जानकारी करने आए थे लेकिन यहां पर ताला लगा होने से लौटना पड़ा।

इसी तरह एक शिक्षक बोले कि उन्हें एक शिकायत के संबंध में बीईओ से मिलना था। वह भी नहीं मिले। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है। रोजाना इसी तरह लोग समय से पहले ऑफिस बंद करके चले जाते हैं।


समय से पहले ही बंद हो जाता है बीआरसी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link