Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 15, 2026

पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने वाला अफसर बर्खास्त

 पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने वाला अफसर बर्खास्त

लखनऊ, । पहली पत्नी के रहते दूसरी से शादी करने का आरोप साबित होने पर सचिवालय का अनुभाग अधिकारी द्वारिका प्रसाद बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने पहली पत्नी के जीवित रहते और बिना उनसे तलाक लिए दूसरी से शादी की थी। दूसरी सरकारी सेवक है।


पहली पत्नी ने इस मामले में वर्ष 2015 में शिकायत की थी। तकरीबन 11 साल तक चली लंबी जांच में तमाम पेचों के बाद आखिरकार इस नतीजे तक पहुंची है। जांच के दौरान शिकायतकर्ता पत्नी द्वारा बताए गए नाम और शादी की तारीख का मिलान नहीं हो सका। पहली बार जब जांच हुई थी, तब ऐसे ही अनसुलझे सवालों की वजह से जांच अधिकारी ने द्वारिका को साक्ष्यों के अभाव में आरोपों से मुक्त किया था। इसके बाद सचिवालय प्रशासन विभाग ने जांच आख्या का विश्लेषण किया और पाया कि द्वारिका ने अपनी सेवा पुस्तिका में पहली पत्नी का नाम लिखा रखा है, जबकि दूसरी ने पति का नाम द्वारिका दर्ज किया था। यूपी लोक सेवा आयोग से पिछले साल सेवा से बर्खास्तगी की अनुमति मांगी गई थी।

पहली पत्नी के रहते दूसरा विवाह करने वाला अफसर बर्खास्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link