Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 15, 2026

बेसिक के नौ शिक्षाधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

बेसिक के नौ शिक्षाधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार



 लखनऊ। यूपी के चार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) व पांच खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को नवाचार करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।


पुरस्कार के लिए सोनभद्र के बीएसए मुकुल आनंद पांडेय, सीतापुर के बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, कौशांबी के बीएसए डा. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा, कन्नौज के बीएसए संदीप कुमार, गौतमबुद्ध नगर के बीईओ मोहम्मद राशिद, रामपुर की बीईओ बबिता सिंह, हरदोई के बीईओ डा. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज के बीईओ क्षमा शंकर पांडेय और वाराणसी के बीईओ संजय कुमार यादव शामिल हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।



बेसिक के नौ शिक्षाधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link