Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 15, 2026

रावि में जल्द शुरू होगा चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम

रावि में जल्द शुरू होगा चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम

प्रयागराज : प्रो. राजेंद्र सिंह (ख्नू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय

परिसर में जल्द ही चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम की कक्षाएं शुरू होंगी। इसकी तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को साझा किया।




राज्य कुलपति ने कहा, विश्वविद्यालय पांच वर्ष से शैक्षणिक और प्रशासनिक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। यही वजह है कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से 'ए' ग्रेड मिल चुका है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। आगामी सत्र में विश्वविद्यालय को 62 नए शिक्षक मिल सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।


विश्वविद्यालय में नियमित शिक्षकों के कुल 88 पद स्वीकृत हैं। इसमें 21 शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि गेस्ट फैकल्टी और नियमित शिक्षकों को मिलाकर 102 शिक्षक विभिन्न विभागों में पढ़ा रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालय में फैकल्टी 26 से बढ़कर 102 पहुंच गई है।


कुलपति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय परिसर की शुरुआत केवल परास्नातक विषयों से हुई थी। अब यहां सात संकायों के तहत 46 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय से वर्तमान में प्रयागराज मंडल के 758 कालेज संबद्ध हैं। इन कालेजों और विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 5,55,781 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं 

रावि में जल्द शुरू होगा चार वर्षीय बीए बीएड पाठ्यक्रम Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link