Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 28, 2026

डाटा एंट्री ऑपरेटरों समेत 1249 पदों पर भर्ती जल्द

 डाटा एंट्री ऑपरेटरों समेत 1249 पदों पर भर्ती जल्द

लखनऊ। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला और ब्लॉक में डाटा एंट्री ऑपरेटरों और अकाउंट सहायकों के 1,249 पदों पर भर्ती होगी। मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट एजेंसी से भर्ती के लिए सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर चयनित सभी सेवा प्रदाता एजेंसी के कर्मचारी होंगे। रिक्तियों की संख्या बिना पूर्व सूचना बढ़ाई, घटाई जा सकती है।


 किसी भी स्तर पर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त, संशोधित करने का अधिकार है। दीपा रंजन के मुताबिक आरक्षण व्यवस्था लागू रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार सेवायोजन पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन सेवायोजन पोर्टल पर लाइव हैं। सभी पदों से संबंधित पात्रता विवरण निर्देशsewayojan.up.nic.in/www.srlm.up.gov.in पर उपलब्ध हैं। जिला स्तरीय डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक पद के लिए आवेदन तारीख छह मई, ब्लॉक स्तर पर सात मई और अकाउंट सहायक के लिए पांच मई है। जिला स्तरीय डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के 188, ब्लॉक स्तर डेटा एंट्री ऑपरेटर सह एमआईएस सहायक के 235 व ब्लॉक स्तर पर एकाउंट सहायक के 826 पद हैं।



डाटा एंट्री ऑपरेटरों समेत 1249 पदों पर भर्ती जल्द Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link