Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 28, 2026

महिला अभिभावक से ‘शट-अप’ कहने का वीडियो वायरल, बीएसए ने जांच के दिए आदेश

 महिला अभिभावक से ‘शट-अप’ कहने का वीडियो वायरल, बीएसए ने जांच के दिए आदेश

हरदोई। शहर के कैनाल रोड स्थित न्यू सनबीम स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की प्रिंसिपल एक महिला अभिभावक से अभद्र भाषा में बात करती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक मिनट के इस वीडियो में प्रिंसिपल ने महिला से लगभग 10 बार “शट-अप” कहा


हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। सोमवार को विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।




बीएसए डॉ. अजीत सिंह के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी बिलग्राम, खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र और खंड शिक्षा अधिकारी माधौगंज शामिल हैं। टीम ने स्कूल का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंप दी है।




जांच में स्कूल में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं भी सामने आई हैं। प्रथम दृष्टया विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को जिम्मेदार माना गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।




इस बीच स्कूल प्रबंधक का कहना है कि वह लिखित में माफी देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय स्कूल में सरकारी कार्यक्रम के तहत बच्चों का टीकाकरण चल रहा था और उनका ध्यान बच्चों की ओर था। उन्होंने अभिभावक की बात भी सुनी, लेकिन स्थिति के कारण विवाद बढ़ गया।




वहीं, एक अन्य घटना में बालू अड्डे के पास चोरी के आरोप में एक नाबालिग को पकड़कर लोगों ने उसके हाथ-पैर बांधकर पीटा। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

महिला अभिभावक से ‘शट-अप’ कहने का वीडियो वायरल, बीएसए ने जांच के दिए आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link