जनगणना 2027: 7–21 मई तक घर बैठे करें Self Enumeration, जानें आसान प्रक्रिया”
*उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) की प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक चलेगी।*
*Self Enumeration(स्व गणना) करने का तरीका*
1️⃣ : वेबसाइट खोलें
ब्राउज़र में जाएँ →
👉 https://se.census.gov.in
State/UT में उत्तर प्रदेश चुनें और Captcha भरें
2️⃣: मोबाइल नंबर से Registration
Head of the Family का नाम डालें
Mobile Number डालें
OTP आएगा → Verify करें
3️⃣ भाषा (Language) चुनें
हिंदी / English / अन्य 16 भाषाएँ चुन सकते हैं
अपनी सुविधा के अनुसार भाषा चुनें
4️⃣ Address Details भरें
State, District, Village/City
House Number / Location( मैप पर अपने घर को लाल मार्क 📍 टैग (मार्क) करें ।
5️⃣ घर और परिवार की जानकारी भरें ।
आपसे 33 सवाल पूछे जाएंगे, जैसे:
घर का प्रकार (पक्का/कच्चा)
बिजली, पानी, शौचालय
परिवार के सदस्य
संपत्ति (TV, मोबाइल, इंटरनेट आदि)
जवाब संबंधी जानकारी ,' i ' बटन पर क्लिक कर के जानी जा सकती है ।
6️⃣ Form Submit करें
सारी जानकारी चेक करें।
Submit बटन दबाएँ ।
7️⃣ SE ID प्राप्त करें
आपको एक Self Enumeration ID (SE ID) मिलेगा
इसे सुरक्षित रखें ।
8️⃣: Verification (बहुत जरूरी)
जब जनगणना अधिकारी/प्रगणक घर आए तो
बस उन्हें SE ID दिखाना है
आपको दुबारा जानकारी नहीं देनी पड़ेगी।
*प्रगणक एवं जनगणना कार्मिकों का सम्मान एवं सहयोग करें ।*

