शिक्षामित्र,अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि का आदेश
लखनऊ। बीते 09 अप्रैल को जारी शासनादेश के परिप्रेक्ष्य में डीजी स्कूल मोनिका रानी ने भी सोमवार को शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के आदेश जारी कर दिए। आदेश में कहा गया है कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संविदा के आधार पर कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों एवं शिक्षामित्रों के मानदेय वृद्धि के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

