Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 26, 2026

बड़ा एक्शन: फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर 21 साल नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, वेतन वसूली के आदेश

 बड़ा एक्शन: फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर 21 साल नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, वेतन वसूली के आदेश



बलिया। जिले में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का बड़ा मामला सामने आया है। बीएसए मनीष कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक अध्यापक सुनील कुमार की सेवा समाप्त कर दी है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक नगर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बाराडीह लवाईपट्टी में तैनात थे। उन पर आरोप था कि उन्होंने वर्ष 2004 की बीटीसी चयन प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति (ST) का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल की, जबकि वह वास्तव में अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से संबंधित हैं।

इस मामले की शिकायत वर्ष 2025 में की गई थी, जिसके बाद जांच में आरोप सही पाए गए। बीएसए ने न केवल सेवा समाप्त की, बल्कि खंड शिक्षा अधिकारी को संबंधित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और 21 वर्षों में प्राप्त वेतन की रिकवरी करने के भी निर्देश दिए हैं।


इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य मामलों की भी जांच तेज होने की संभावना है।



बड़ा एक्शन: फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर 21 साल नौकरी करने वाले शिक्षक की सेवा समाप्त, वेतन वसूली के आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link