Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 26, 2026

पेट्रोल पंपों पर ईंधन प्राप्त करने हेतु शिक्षकों का परिचय पत्र जारी करने की मांग

 पेट्रोल पंपों पर ईंधन प्राप्त करने हेतु शिक्षकों का परिचय पत्र जारी करने की मांग

पडरौना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दुदही की तरफ से शनिवार को बीईओ को मांग पत्र सौंपा गया। परिषदीय शिक्षकों का विभागीय परिचय पत्र जारी कराने और डीएम के आदेश के अनुपालन की मांग की।


महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह की अगुवाई में बीईओ दुदही को दिए पत्र में कहा कि 24 अप्रैल को डीएम के आदेश के तहत जनगणना, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान सहित शासकीय कार्यों के दृष्टिगत शिक्षकों को विभागीय परिचय पत्र के आधार पर ईंधन आपूर्ति की व्यवस्था का उल्लेख है।


इसके बावजूद दुदही ब्लॉक के शिक्षकों के पास अद्यतन परिचय पत्र उपलब्ध नहीं हैं। परिचय पत्र नहीं होने से पेट्रोल पंपों पर ईंधन प्राप्त करने में कठिनाई आ सकती है। 



पेट्रोल पंपों पर ईंधन प्राप्त करने हेतु शिक्षकों का परिचय पत्र जारी करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link