Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 26, 2026

प्रेमी की सगाई की खबर सुनकर पहुंची शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, मचा हड़कंप

 प्रेमी की सगाई की खबर सुनकर पहुंची शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, मचा हड़कंप

यूपी के बुलंदशहर में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सालवानपुर में शनिवार को रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई। प्रेमी की सगाई तय होने की खबर मिलने पर उससे बात करने पहुंची युवती पर प्रेमी के भाई ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती को लपटों में घिरा देख और उसकी चीख सुनकर हड़कंप मच गया। झुलसी युवती की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

शिकारपुर निवासी युवती एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसका तीन साल से सालवानपुर निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवारों को इसकी जानकारी थी और शादी पर सहमति बताई जा रही थी। शनिवार को युवक ने फोन पर युवती को बताया कि उसकी सगाई दूसरी जगह तय हो गई है। यह सुनकर युवती उससे बात करने सालवानपुर पहुंच गई। यहां दोनों के बीच कहासुनी हो रही थी कि इसी बीच युवक के भाई ने युवती पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे आग के हवाले कर दिया।





युवती की चीख सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को सीएचसी शिकारपुर ले जाया गया और यहां से जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। नायब तहसीलदार विपिन वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। समाचार लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।




कहना इनका...


शिकारपुर सीओ शंशाक श्रीवास्तव ने बताया कि युवती प्रेमी की सगाई तय होने की सूचना पर उसके घर पहुंची थी। युवती की प्रेमी और उसके भाई से कहासुनी होने पर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला गया। युवती को झुलसी अवस्था में अस्पताल भेजा गया। तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।




ये भी पढ़ें:UP में चिराग के बाद आठवले की एंट्री; कोई 403 सीट लड़ने को तैयार, कोई मांग रहा 25ये भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने डीआईओेएस को हटाया, यूपी एसटीएफ को सौंपी जांच, वसूली के आदेश भीये भी पढ़ें:छोटे मकान और छोटी दुकान बनाने वालों को योगी सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें क्या?


आग लगते ही मची अफरातफरी


प्रेमी के भाई ने गुस्से में आकर अचानक युवती के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी। आग लगते ही युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने कंबल और पानी की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। पुलिस दबिश दे रही है। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

प्रेमी की सगाई की खबर सुनकर पहुंची शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, मचा हड़कंप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link