Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 26, 2026

स्कूलों को यूनिफॉर्म व जरूरी सामान की जानकारी वेबसाइट पर देना होगा अनिवार्य*

 स्कूलों को यूनिफॉर्म व जरूरी सामान की जानकारी वेबसाइट पर देना होगा अनिवार्य*

आजमगढ़। निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अब सभी स्कूलों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और अन्य आवश्यक सामग्री की पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करानी होगी।



यह फैसला अभिभावकों से अधिक कीमत वसूलने और एक ही दुकान से खरीदने के दबाव की शिकायतों के बाद लिया गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी खास दुकान से सामान खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।




अभिभावक अब अपनी सुविधा के अनुसार कहीं से भी सामान खरीद सकेंगे। साथ ही, शिक्षा विभाग ने निगरानी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है, जो स्कूलों में नियमों के पालन की जांच करेगी।




इसके अलावा, नए सत्र में फीस वृद्धि पर भी विभाग की नजर रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

स्कूलों को यूनिफॉर्म व जरूरी सामान की जानकारी वेबसाइट पर देना होगा अनिवार्य* Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link