Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 26, 2026

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चलेगी अलग से विशेष कक्षाएं

 सीतापुर। सात से 14 वर्ष के आउट ऑफ स्कूल व ड्राप आउट बच्चों को पढ़ाने के लिए परिषदीय विद्यालयों में अलग से कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए विशेष प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। इनको प्रति माह विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से चार हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।



बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि विशेष प्रशिक्षक (सेवानिवृत्त अध्यापक व वॉलंटियर) के आवेदन प्राप्त करने की सूचना विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य प्रमुख स्थानों पर प्रधानाध्यापक द्वारा चस्पा की जाएगी। विशेष प्रशिक्षक के रूप में सेवानिवृत्त अध्यापक के चयन को वरीयता दी जाएगी।


यदि सेवानिवृत्त अध्यापक की उपलब्धता नहीं हो पाती है तो सेवानिवृत्त अध्यापक के स्थान पर वॉलंटियर का चयन किया जाएगा। सेवानिवृत्त अध्यापक के चयन के संदर्भ में यदि एक से अधिक सेवानिवृत्त अध्यापकों के आवेदन प्राप्त होते हैं तो विशेष प्रशिक्षक के चयन में कम आयु वाले सेवानिवृत्त अध्यापक को वरीयता मिलेगी।


विशेष प्रशिक्षक के रूप में यदि सेवानिवृत्त अध्यापक के आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं तो विद्यालय प्रबंध समति द्वारा वॉलंटियर का चयन किया जाएगा। वॉलंटियर के चयन में स्नातक के साथ डीएलएड/बीटीसी/बीएड अभ्यर्थी को वरीयता मिलेगी। प्राप्त आवेदन पत्रों को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा मेरिट तैयार की जाएगी।


विशेष प्रशिक्षकों को चार हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा वहन किया जाएगा। ग्राम पंचायत का निवासी होना अनिवार्य है। विशेष प्रशिक्षक का चयन अस्थाई होगा। 31 मार्च, 2027 को अवधि समाप्त


 हो जाएगी।


आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चलेगी अलग से विशेष कक्षाएं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link