Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 3, 2026

गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों का तबादला करने की मांग

गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों का तबादला करने की मांग



लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने कहा कि पिछले साल जून-जुलाई में लगभग 25 हजार शिक्षकों को तबादला मिला था। वहीं कुछ शिक्षक पेयर न मिलने के कारण इसका लाभ नहीं पा सके। ऐसे में वे काफी समय से तबादला प्रक्रिया शुरू करने की मांग कर रहे हैं। यह एक ही जिले में 10-12 साल से काम कर रहे हैं। विभाग वरिष्ठता के आधार पर शिक्षकों को उनके घर के पास तबादले की नीति बनाए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि कई साल तक दूर जिलों में काम करने से शिक्षकों के मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मूल जिले में अपने परिवार के साथ रहते हुए नौकरी को अधिक सुगमता से कर पाएंगे।


गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों का तबादला करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link