NPS vs OPS vs UPS: पेंशन का पूरा सच – कौन सा सिस्टम है सबसे बेहतर
Nps/ops तुलना का एक प्रयास*👇
*BSF में 20 साल 3 महीने 7 दिन की देश सेवा के बाद 8381 रूपए MONTHALY पेंशन बनी है NPS में।*
*Nps में कुल अमाउंट 2958057 /- हुए थे , जिसमें कर्मचारी का जमा और ब्याज 1232524 /- था ।*
*सरकार का जमा और ब्याज 1725533 /- था ।*
*कर्मचारी को कुल 2940146 /- एकमुश्त प्राप्त हुआ , जिसमें nps का एकमुश्त 1774834 /- था ।*
*बेसिक सैलरी 44100 /- थी , अतः 20 साल 3 माह की ग्रेच्युटी 714200 /- मिली ।*
*Ops में 26019 /- पेंशन बनती , राशिकरण के साथ ( जो लगातार बढ़ती )*
*Ups में 27871 /- पेंशन मिलती , राशिकरण के बिना और ये लगातार बढ़ती ।*
*NPS में 8381 /- पेंशन बनी है और ये पूरे जीवनकाल और पति/पत्नी के जीवनकाल तक लगभग समान रहेगी ।*
*Ops/ups में जहां स्वयं तथा पति/पत्नी की मृत्यु के पश्चात ( 18 वर्ष से कम पुत्र/पुत्री न होने पर ) पेंशन बंद हो जाएगी । वहीं nps में बचा हुआ 40% अर्थात 1183223 /- एकमुश्त पुत्रों/पुत्रियों को प्राप्त होगा ।*
*कुल मिलाकर ops से बेहतर कुछ नहीं अतः ops की हर लड़ाई में हिस्सा लें ।*
*लेकिन हां nps जरूर कटवाए क्योंकि कुछ न से कुछ हमेशा बेहतर होता है और ops न मिलने की स्थिति में nps आपके भविष्य का कुछ हद तक सहारा जरूर बनेगा ।*
*एक फैक्ट और , कर्मचारी को जो 2940146 /- रुपए मिले हैं , उसे अगर वो FD कर दे और खर्च न करना चाहे , तो उसे प्रति माह 17151 /- रुपए ब्याज मिलेगा , इसे अगर पेंशन में जोड़ लिया जाए , तो 25532 /- रुपए मासिक मिलेगा , पर ये आजीवन समान रहेगा , बढ़ेगा नहीं । तो शुरू में तो अमाउंट ठीक लगेगा , पर समय के साथ इसकी वैल्यू कम होती जाएगी ।*
*धन्यवाद*
*----- अनुराग सिंह*

