बिहार में फिर पांच अप्रैल से आंधी-बारिश की चेतावनी
बिहार के मौसम में एक फिर पांच अप्रैल से बदलाव होगा। इसका प्रभाव नौ अप्रैल तक रहेगा। सात और आठ अप्रैल को राज्यभर में गरज-चमक और तेज हवा संग बारिश के आसार हैं। पांच अप्रैल को औरंगाबाद, भभुआ, गया, नवादा और रोहतास जिले में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश होगी।
छह अप्रैल को दक्षिण बिहार के अधिकतर जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं। वहीं दो-तीन दिनों के दौरान प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार अप्रैल में प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होगी। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान
■सात और आठ अप्रैल को भी बारिश व तेज हवा के आसार
पटना में बादल छाये रहेंगे
पटना में दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। गुरुवार को पटना का अधिकतम पारा 3.6 डिग्री बढ़कर 37.8 और न्यूनतम 0.3 डिग्री गिरकर 23.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
सामान्य से अधिक रहेगा। लेकिन, बीच-बीच में बारिश का प्रभाव होने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास नहीं होगा। अप्रैल में प्रदेश का सामान्य अधिकतम तापमान 38 से 40 और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहेगा।

