Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, May 12, 2026

फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाले 11 शिक्षकों पर होगी एफआईआर

 फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाले 11 शिक्षकों पर होगी एफआईआर

फर्जी शैक्षणिक अभिलेखों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में नौकरी पाने वाले 11 शिक्षकों पर जल्द एफआईआर दर्ज होगी। मानव संपदा पोर्टल की जांच में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें एक ही शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अंकपत्र के आधार पर दो-दो लोग शिक्षक पद पर कार्यरत पाए गए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित जिलों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


प्राथमिक जांच में गाजीपुर, सुलतानपुर, आजमगढ़, बलरामपुर, आगरा, वाराणसी और चंदौली के मामले सामने आए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के शैक्षणिक और सेवा संबंधी रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा था। इसी दौरान कुछ शिक्षकों की डबल आईडी और समान शैक्षणिक अभिलेख मिलने पर मामला संदिग्ध लगा।




फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाले 11 शिक्षकों पर होगी एफआईआर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link