Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 30, 2026

1.40 लाख बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का होगा सुरक्षा ऑडिट

 1.40 लाख बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का होगा सुरक्षा ऑडिट

लखनऊ। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों का सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा। इसमें विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक मूल्यांकन होगा। साथ ही जोखिमों की पहचान कर सुधार भी किए जाएंगे।


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाल ही में बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के साथ एक अनुबंध किया है। यह अनुबंध महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी की उपस्थिति में हुआ। इसके तहत 14055 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, समग्र, माध्यमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का आकलन होगा। सभी जिलों में स्थित विद्यालयों का वैज्ञानिक और तकनीकी मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें विद्यालय भवनों की संरचनात्मक स्थिति की जांच होगी। आग से सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, भूकंप, बाढ़ आदि से संबंधित तैयारियां भी देखी जाएंगी। आपदा प्रबंधन, स्वच्छता सुविधाएं, प्रवेश व निकास व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की समग्र सुरक्षा के पहलुओं की जांच होगी।


यह कार्यक्रम केवल सुरक्षा मानकों की समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगा। यह विद्यालयों में सुरक्षा जागरूकता और जोखिम प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था विकसित करेगा। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित व अनुकूल माहौल मिलेगा। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार तिवारी, प्रताप सिंह बघेल, कुलदीप पारिक और बृजेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे। ब्यूरो

1.40 लाख बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का होगा सुरक्षा ऑडिट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link